Bihar D.El.Ed 1st year
शिक्षा के परिप्रेक्ष्य – 1
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान () अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है.
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. बच्चों से समाज का विभिन्न वर्ग जिस प्रकार के व्यवहार एवं आचरण की अपेक्षा करता है, उसका आलोचनात्मक विश्लेष्ण करें अथवा किसी बच्चे के बचपन पर उसके समुदाय का क्या प्रभाव पड़ता है? उदहारण देकर समझाए.
2. एक बच्चे के परिवार की आर्थिक-सामाजिक स्थिति उसके बचपन की उम्र-सीमा व वजूद को गढ़ते है. इस सन्दर्भ में उदाहरण देकर अपनी राय स्पष्ट करें. अथवा धनी और निर्धन परिवार में बचपन किन आधारों पर अलग अलग ढंग से देखा जाता है? उदाहरण देकर समझाएँ.
3. “विद्यालयीय जीवन आलोचनात्मक चेतना को विकसित करता है.” इस कथन से आप कितना सहमत है? सोदाहरण अपना तर्क प्रस्तुत करें. अथवा प्र्च्छत्र पाठ्यचर्या से आप क्या समझते है? क्या आप भी इसका हिस्सा है?
4. अपने विद्यालय के बच्चों के विषय में आप जिस प्रकार की सोच रखते है, क्या उससे उनके समाजीकरण पर प्रभाव पड़ता है, उदाहरण देकर समझाएँ. अथवा क्या केवल समाज ही बच्चों को प्रभावित करता है या फिर बच्चे भी समाज को प्रभावित करते है? अपना तर्क प्रस्तुत करें.
5. विसमाजीकरण तथा नकारात्मक समाजीकरण में क्या अंतर है? अथवा “विद्यालय ‘समाज का’, ‘समाज के लिए’ तथा ‘समाज के द्वारा’ है.” स्पष्ट करें.
6. क्या स्कुल और शिक्षा एक दुसरे के समानार्थी है? अपने उत्तर को तर्कों के माध्यम से समझाएँ. अथवा स्कुल के ज्ञान और उसके बाहर के ज्ञान में क्या अंतर है? समझाएँ.
7. ज्ञानमिनिमांसा से आप क्या समझते है? स्पष्ट करें अथवा परम्परा एवं रुढियों से किस प्रकार के ज्ञान प्राप्त होते है? कुछ उदाहरण देकर समझाएँ.
8. विद्यार्थी का अपना स्वयं में ज्ञान का महत्वपूर्ण स्त्रोत है जिसके आधार पर कक्षा में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को संचालित करना चाहिए. इस कथन का विश्लेषण करें. अथवा वैज्ञानिक ज्ञान की क्या विशेषताएँ है? कुछ उदाहरणों की मदद से समझाएँ.
दीर्ध-उत्तर वाले प्रश्न (न्यूनतम 350 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 10 है
9. किसी शिशु का लड़का या लडकी होना उसके समाजीकरण की प्रक्रिया को भिन्न आकार देता है. इस कथन के पक्ष या प्रतिपक्ष में अपना मत दें. अथवा अनुभववाद तथा आलोचनात्मक सिद्धांत क्या है? कक्षायी उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करें. अथवा “विद्यालय का जीवन, परिवार व आस-पडोस के जीवन से अधिक विस्तृत व विविधतापूर्ण होता है अत: वहां समाजीकरण की प्रक्रिया अधिक तीव्र चलती है” इस कथन के सन्दर्भ में अपना मत देते हुए उसके पक्ष में समुचित तर्क करें.
10. “दिवास्वप्न में गिजूभाई बधेका ने बाल मन की गहरी संवेदनाओं को उकेरा है जो एक शिक्षक को सीखने के लोकतांत्रिक वातावरण तैयार करने की बेहतरीन शिक्षा देती है” इस कथन को दिवास्वप्न पुस्तक में दिए गए दृष्टान्तो के माध्यम से स्पष्ट करें अथवा आपकी समझ से शिक्षाविदों के मौलिक लेखन को एक शिक्षक को पढाये जाने की क्या आवश्यकता है? अपने तर्क को उदाहरण सहित स्पष्ट करें. अथवा “हिंसा के सहारे सुधारने का काम करने वाले लोग बच्चों से उनका उमंग उत्साह, साहस तथा आत्मविश्वास छीन लेते है” डॉ जाकिर हुसैन के लेख से लिए गए इस कथन को अपने विद्यालयी अनुभव के माध्यम से स्पष्ट करें
बाल मनोविज्ञान – 1प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता हैउत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. संवेदीकरण, प्रत्यक्षीकरण और प्रत्ययीकरण की अवधारणा स्पष्ट कीजिए. अथवा उत्तर बाल्यावस्था के बच्चों की विकास सम्बन्धी विशेषताओं को अपने अवलोकन के आधार पर स्पष्ट कीजिए.
2. विकास के वैयक्तिकता का सिद्धांत को मद्देनजर रखते हुए आप अपने शिक्षण को किस प्रकार व्यवस्थित करते है? किसी एक शिक्षण-विषय के सन्दर्भ में स्पष्ट कीजिए. अथवा विकास के ‘परस्पर सम्बन्ध का सिद्धांत’ को मद्देनजर रखते आप अपने शिक्षण को किस प्रकार व्यवथित करते है? किसी एक शिक्षण-विषय के सन्दर्भ में स्पष्ट कीजिए
3. बच्चों के शारीरिक और गत्यात्मक विकास का ज्ञान एक शिक्षक के लिए क्यों आवश्यक है? अथवा ‘बच्चों का मस्तिष्क विकास अन्य विकासों का आधार है.’ इस कथन के सन्दर्भ में अपने विचार प्रकट कीजिए.
4. संज्ञात्मक विकास में भाषा की भूमिका को अपने अनुभव के आधार पर स्पष्ट कीजिए अथवा आपके विचार से शारीरिक विकास में आनुवांशिक कारक ज्यादा महत्त्वपूर्ण होते हा अथवा वातावरण से सम्बन्धित कारक? अपने अनुभवों के आधार पर स्पष्ट कीजिए.
5. स्थूल गत्यात्मक कौशल क्या है? बच्चों में इनके विकास के लिए आप अपने विद्यालय में किन-किन गतिविधियों का आयोजन करते है? अथवा शारीरिक विकास में अभिभावकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए. क्या वे अपनी भूमिका का निर्वाह कर पाते है? अपने विद्यालयी अनुभव के आधार पर बताइए.
6. सृजनात्मकता क्या है? उसका विकास करने में अभीभावकोण और शिक्षकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिए अथवा अपने विद्यालय की किन्हीं ऐसी दो परिस्थितियों के बारे में लिखिए जिसमें आपको लगता है की बच्चों में सकरात्मक संवेगात्मक विकास हो रहा है.
7. सुरक्षा और सुनिश्चिता के भाव के दुर्बल होने से या न होने से शिशु के स्वयं के बोध पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? अथवा एक शिक्षक के रूप में आप किस प्रकार बच्चों के संवेगों को समझने और नियंत्रित करने मदद करते है?
8. जीन पियाजे की पूर्व संक्रियात्मक अवस्था की मुख्य विशेषताएँ समझाएँ अथवा बच्चों के सीखने में मार्गदर्शन या स्कैफोल्डिंग का क्या महत्त्व है? अपने शिक्षण-अनुभव के आधार पर स्पष्ट कीजिए.
दीर्ध-उत्तर वाले प्रश्न (न्यूनतम 350 शब्दों में उत्तर दें)|
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 10 है.
9. बुद्धि की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए. गार्डनर का बहु-बुद्धि सिद्धांत बुद्धि के किन प्रकारों की चर्चा करता है? उदाहरण सहित समझाएँ. अथवा बच्चों की समझ के विकास के सन्दर्भ में वाइगोत्सकी के सामाजिक-सांस्कृतिक निर्माणवादी सिद्धांत की चर्चा कीजिए. अपने विद्यालय-अनुभव के आधार पर इस सिद्धांत के पक्ष अथवा विपक्ष में विचार प्रकट कीजिए.
10. संवेगात्मक विकास से आप क्या समझते है? संवेगात्मक विकास में लगाव की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बाल्बी द्वारा प्रस्तावित ‘लगाव’ के सिद्धांत को उदाहरण समझाएँ. अथवा बाल विकास का अर्थ स्पष्ट करते हुए विकास को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए.
भाषा और शिक्षा
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है.
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. कोई बच्चा या बच्ची भाषा के जरिए कौन कौन से काम लेता है या लेती है. किन्ही तीन कामों को उदहारण देकर समझाइए अथवा भाषा के जरिए संप्रेषण ही नहीं किया जाता बल्कि समझ भी बनाई जाती है. इस कथनको उदाहरण देकर समझाइए.
2. किन्हीं दो भाषाओँ से दो दो उदाहरण देकर उनकी वाक्य संरचनाओं को समझाइए अथवा प्रत्येक भाषा नियमबद्ध होती है. इस बात को समझने का भाषाई अस्मिता के साथ क्या सम्बन्ध है?
3. भाषा की किन्हीं दो विशेषताओं को उदाहरण सहित समझाइए अथवा विहार एक बहुभाषिक प्रदेश है. इस तथ्य के शैक्षिक उपयोग के दो उदहारण दीजिए.
4. क्या भाषा के जरिए स्त्री और पुरुष के बीच समानता को बढाया जा सकता है? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए कोई तीन उदाहरण दीजिए? अथवा किसी दी गई लिपि में थोड़े से परिवर्तन के साथ संसार की सभी भाषाओँ को लिखा जा सकता है. क्या आप इससे सहमत है? तर्क सहित उत्तर दीजिए.
5. मान लीजिए आप प्राथमिक कक्षाओं की शिक्षिका या शिक्षक है. आपकी कक्षा की विद्यार्थी स्वयं को व्यक्त करने के लिए अपनी-अपनी भाषाओँ का भी उपयोग करते है. ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के प्रति आपका नजरिया क्या रहेगा? उदाहरण सहित समझाइए. अथवा प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों द्वारा किसी कागज पर पेन्सिल चलने की क्रियाओं का आप किस रूप में उपयोग करेंगी या करेंगे? उदाहरण सही समझाइए.
6. स्कूलों में ‘माध्यम भाषा’ की अवधारणा को उदाहरण सहित समझाइए अथवा हमारे द्वारा बोली भाषाओँ में देश और दुनिया की विभिन्न भाषाओँ के शब्द शामिल होते रहते है. इस तथ्य से भाषाओँ के विकास के बारे में क्या निष्कर्ष निकलते है? उदाहरण देकर समझाइए.
7. बच्चे या बच्चियों की भाषाई क्षमताओं का पता लगाने के लिए अवलोकन का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है? कोई दो उदाहरण देकर अपनी बात को समझाइए. अथवा पांच साल के बच्चे और बच्चियां स्वयं को व्यक्त्त करने के लिए भाषा का स्वतंत्र रूप से उपयोग करते है. इस तथ्य के दो शैक्षिक उपयोगों को समझाइए.
8. भाषा सीखने-सिखाने के सम्दर्भ के जीन पियाजे तथा वाइगोत्सकी के विचारों में कोई दो अंतर समझाइए. अथवा कक्षाओं में बच्चे और बच्चियों द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली भाषाओँ को सम्मान देना उनके सिखने की स्थितिओं में सकारात्मक योगदान देता है. इस वक्तव्य पर अपनी राय समझाइए.
दीर्ध-उत्तर वाले प्रश्न (न्यूनतम 350 शब्दों में उत्तर दें)|
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 10 है.
9. भाषा और बोली के बीच किया जाने वाला अंतर भाषावैज्ञानिक न होकर राजनैतिक है. कम से कम दो तर्क देकर अपनी राय समझाइए. अथवा अपने द्वारा पढ़े गए विचारकों के आधार पर भाषा अर्जन तथा भाषा सीखने में अंतर स्पष्ट कीजिए.
10. स्कुल में भाषाओँ के विभिन्न उपयोग क्या है? इनमें परस्पर कौन सी समानताएँ और भिन्नताएँ है? अथवा लोकतंत्र के विस्तार के लिए भाषाओँ का लोकतांत्रिकरण भी आवश्यक है. समाज में स्त्री और पुरुष के बीच फैली असमानताओं के सन्दर्भ में उपयुक्त व्यक्त्व्य को विस्तारपूर्वक समझाइए.
आज इस आर्टिकल में हम आपको Bihar D.El.Ed 1st Sem ICT – 1 Question Paper के बारे में बताने जा रहे है. bihar deled 1st year questions paper,bihar deled 1st year questions paper 2019,bihar deled 1st semester questions paper 2019,bihar d. el. ed 1st year questions paper 2018,bihar d.el.ed asked questions paper,bihar d.el.ed previous questions paper,bihar deled questions paper,bihar deled questions paper 2019,bihar d.el.ed question,nios d.el.ed question paper 501
Bihar D.El.Ed 1st Sem ICT – 1 Question Paper
शिक्षा में सुचना एवं संचार तकनीकी (आई.सी.टी.) – 1
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है.
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. शिक्षा में सुचना तथा संचार तकनीकी की आवश्यकता पर प्रकाश डालें. अथवा कक्षा में प्रयोग में लाये जाने वाले दृश्य-श्रव्य उपकरणों को सूचीबद्ध कर उनकी विशिष्टताओं को बताएं
2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर से आप क्या समझते है? कुछ एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को सूचीबद्ध करें अथवा कंप्यूटर के इनपुट उपकरणों की व्याख्या करें.
3. प्रस्तुति सॉफ्टवेयर का शिक्षण-अधिगम में क्या महत्त्व है? व्याख्या करें अथवा एक्सेल स्प्रेडशीट में टेबल बनाने की प्रक्रिया को समझायें.
4. ई-लर्निंग से आप क्या समझते है? इसकी महत्ता तथा विभिन्न प्रारूपों की चर्चा करें अथवा सर्च इंजन (खोज इंजन) क्या है? अपने पसंद के किसी एक सर्च इंजन पर एक किसी शैक्षिक प्रत्यय सम्बन्धी खोज की प्रक्रिया को समझाएं.
गणित का शिक्षणशास्त्र – 1
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है.
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. बच्चे की सोच के गणितीयकरण का क्या अर्थ है? अथवा आप अपनी कक्षा में क्या करेंगे जिससे की आपकी कक्षा में बच्चों को गणित में मजा आए?
2. उदाहरण सहित समझाइए की सीखने के दौरान बच्चों द्वारा की गई गलतिययाँ उपयोगी होती है. अथवा उदाहरण सहित समझाइए की बच्चे खेल-खेल में सीखते है.
3. एक-एक संगतिकरण क्या है? यह संख्या पूर्व अवधारणा क्यों मानी जाती है? अथवा संख्या पूर्ण अवधारणाए गणित सीखने में किस प्रकार बच्चों की मदद करती है? स्पष्ट कीजिए.
4. आप अपनी कक्षा में घटाव करने की समझ का किस प्रकार विकास करेंगे? उदाहरण सहित समझाइए. अथवा आप अपनी कक्षा में गुणा करने में समझ का किस प्रकार विकास करेंगे? उदाहरण सहित समझाइए.
5. भिन्नो की तुल्यता समझाने के लिए एक गतिविधि सुझाइए अथवा को चित्र द्वारा निरुपित कीजिए.
6. कोण को मापने में बच्चों द्वारा की जाने वाली गलतियों का वर्णन कीजिए तथा सुधार हेतु सुझाव दीजिए. अथवा खुली एवं बंद आकृति का एक एक उदाहरण दीजिए तथा एक गतिविधि सुझाइए जिसकी सहायता से खुली एवं बंद आकृति का निर्धारण किया जा सके.
7. परिमाप बढ़ने के साथ क्षेत्रफल भी बढ़ता है, आप इस कथन से सहमत या असहमत है? तर्क दीजिए. अथवा मापने की मानक एवं अमानक इकाइयों में क्या अंतर है?
8. भाग की अवधारणा समझाने में आने वाली कठिनाइयों का वर्णन कीजिए अथवा 24 घंटे वाली घड़ी में समय देखने हेतु एक गतिविधि का वर्णन कीजिए.
दीर्ध-उत्तर वाले प्रश्न (न्यूनतम 350 शब्दों में उत्तर दें)|
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 10 है.
9. विद्यालय प्रांगण को अधिगम सामग्री के रूप में प्रयोग करके किन-किन प्रत्ययों को विकसित किया जा सकता है? एक प्रत्यय के विकसित करने की योजना को विस्तार से समझाइए. अथवा स्थानीय मान की अवधारणा सिखाने के लिए विस्तृत इकाई योजना तैयार कीजिए.
10. गणितीय ढंग से चिंत्तन से आप क्या समझते है? उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए. अथवा प्राथमिक कक्षा में गणितीय अवधारणाओ के आकलन की शिक्षार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों के लिए रिपोर्टिंग के निहितार्थो/लाभों की चर्चा कीजिए.
कला विकास
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है.
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. “कला बस स्कुल के स्थापना दिवस, वार्षिक दिवस, गणतंत्र दिवस या स्कुल निरिक्षण के दौरों के अवसर पर प्रदर्शन की वस्तु बनकर रह गई है. इन अवसरों से पहले या बाद, स्कूल में विद्यार्थियों को कला से दूर ही रखा जाता है.” कला के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उपरोक्त कथन का विश्लेषण कीजिए. अथवा “कला अध्ययन की दिशा में प्रोत्साहित किए जाने के बजाय हमारी शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों और सृजनात्मक दिमागों को कलाओं को अपनाने में हतोत्साहित करती हैं. कैसे? उदाहरण देकर समझाइए.
2. दृश्य कला के प्रमुख प्रकारों को द्विविमीय तथा त्रिविमीय श्रेणी में वितरित करें तथा उनमें से किसी एक कला को लेकर विषय आधारित उदाहरण के साथ यह बताएं कि प्राथमिक स्तर के शिक्षण में उसे कैसे उपयोग में लाया जा सकता है अथवा प्रदर्शन कला के प्रमुख प्रकारों का उल्लेख करें तथा उममें से किन्ही दो कलाओं को लेकर विषय आधारित उदाहरण के साथ यह बताएँ की प्राथमिक स्तर के शिक्षण में उन्हें उपयोग में लाया जा सकता है.
3. “कला शिक्षा सांस्कृतिक विरासत और विविधता को समझने तथा उसकी निरंतरता को बनाए रखने का उपयुक्त साधन है” कैसे? कुछ कलाओं का उदाहरण देकर समझाइए. अथवा सीखने सिखाने की प्रक्रिया में कला का समावेश आवश्यक है? प्राथमिक स्तर के बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए कुछ उदाहरणों के साथ अपना उत्तर दें.
4. दृश्य कला एवं चित्रकला में प्रयोग करने योग्य कुछ स्वत: सुलभ वस्तुओं की एक सूची बनाएं तथा उनका प्रयोग आप अपने विषय शिक्षण में किस प्रकार कर सकते हैं? उदाहरण देकर समझाइए अथवा बिहार में कम से कम चार लोक कलाओं का संक्षिप्त परिचय दें. उनमें से किसी एक लोक कला से अपने विद्यालय के विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए योजना का निर्माण करें.
विद्यालय की समझ व कक्षा का प्रबंधन-1
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है.
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. पाठ्य सहगामी क्रियाओं से क्या तात्पर्य है? यह क्यों महत्वपूर्ण है उदाहरण देकर समझाइए अथवा पाठ योजना के पारंपरिक स्वरूप की क्या सीमाएं हैं सोदाहरण समझाइए.
2. आकलन एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया से एक शिक्षक को अपने शिक्षण में क्या मदद मिल सकती है? सोदाहरण समझाइए अथवा कसौटी आधारित मूल्यांकन और मानक आधारित मूल्यांकन में अंतर स्पष्ट करें.
3. शिक्षक डायरी को लिखने से एक शिक्षक को क्या लाभ होगा कि तीन लाभों की चर्चा करें अथवा विद्यालय के रिकार्डों के रखरखाव में क्या-क्या समस्याएँ आती है उनके समाधान के लिए क्या किया जाना चाहिए.
4. क्या विद्यालयों के लिए एक समान मानक होना चाहिए? क्यों या क्यों नहीं? अथवा अभिभावक शिक्षक संघ के कार्यों में किस प्रकार से बदलाव लाने की आवश्यकता है ताकि उससे विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.
5. विद्यालय में एक संगठन है और साथ ही वृहत संगठन का भी है, कैसे? स्पष्ट करें. अथवा आप अपने विद्यालय के भौतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग कैसे कर सकते/सकती है कुछ उदाहरणों की मदद से समझाएं.
6. कक्षाकक्ष की व्यापक और नवाचारी अवधारणा क्या है उदाहरण सहित बताएं अथवा कक्षाकक्ष की संकुचित और परंपरागत अवधारणा क्या है? इससे क्या नुकसान है?
7. अनुपूरक शिक्षण से सभी बच्चों की शिक्षा पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जा सकता है, कैसे? स्पष्ट करें अथवा कक्षा में बच्चों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए आप क्या करेंगे? कुछ उदाहरण दें.
8. विद्यार्थी के प्रगति रिपोर्ट में क्या क्या होना और क्यों होना चाहिए? संक्षेप में बताएं अथवा विद्यालय और समुदाय के मध्य संबंधों को किस प्रकार से मजबूत किया जा सकता है/ एवं न्यूनतम पांच सुझाव बताएं.
दीर्ध-उत्तर वाले प्रश्न (न्यूनतम 350 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम 10 अंक है
9. विद्यालय संगठन के विकास में क्या-क्या चुनौतियाँ आ सकती है और उनके निवारण के लिए क्या करना चाहिए? विद्यालय संगठन के विभिन्न पहलुओं के संदर्भ में चर्चा करें अथवा विद्यालय निर्माण योजना के विभिन्न आयामों की चर्चा विस्तार से करें, साथ ही, उन आयामों से जुडी प्रमुख चुनौतियों तथा उनके समाधान का भी उल्लेख करें.
10. विद्यालय के विभिन्न रिकॉर्ड एक शिक्षक/शिक्षिका को अपने विद्यार्थियों को समझने में किस प्रकार से मदद कर सकते हैं? विभिन्न रिकार्डों का उल्लेख करते हुए, उदाहरणों की मदद से उनकी उपयोगिता को समझाए अथवा विद्यालय में बच्चों के मूल्यांकन के क्या प्रकृति हो यह एक महत्वपूर्ण सवाल है जिसे प्रति कई राय है. एकमत का यह मानना है कि बच्चों को आठवीं तक बिना किसी गतिरोध के उत्तीर्ण किया जाना चाहिए. वहीँ दूसरे के अनुसार प्रत्येक कक्षा में बच्चों की परीक्षा होनी चाहिए और केवल सफल विद्यार्थियों को ही अगली कक्षा में दिया जाए. आप इन दोनों मतों का आलोचनात्मक विश्लेषण करें.
विद्यालय की समझ व कक्षा का प्रबंधन-1
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है.
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. बिहार के कई विद्यालयों के नामों में ‘राजकीयकृत’ शब्द से क्यों जुड़ा है? ऐसा कब से है? अथवा किन्हीं तीन प्रकार के विद्यालयों के नामों को लेकर उनका विश्लेषण करें और यह बताएं कि उनके नाम के आधार पर क्या क्या अनुमान लगाया जा सकता है?
2. बिहार के बुनियादी विद्यालय की पृष्ठभूमि के बारे में बताएँ अथवा निजी विद्यालयों के प्रति शैक्षिक नीतियों का क्या दृष्टिकोण रहा है? देश की स्वतंत्रता से अब तक उस दृष्टिकोण में क्या परिवर्तन आए है? संक्षेप में बताएँ
3. विद्यालय के भवन से उसके इतिहास के विषय में कैसे पता चलता है? उदाहरणों के माध्यम से समझाएं अथवा शिक्षा आयोग 1964 ने आगे के दशकों में शिक्षा पर राष्ट्रीय आय के कितने प्रतिशत व्यय की सिफारिश की? उसे क्यों नहीं माना जा सका?
4. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2005 ने विद्यालय भवन के संदर्भ में क्या बातें कही है? चार प्रमुख बिन्दु बताएँ अथवा बिहार पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2008 में विद्यालय भवन के संदर्भ में जो कहा गया है, उसके प्रमुख बिंदुयों को लिखें.
5. पिछले एक दशक में बिहार के शिक्षकों की स्थिति में क्या बदलाव आया है? उसकी समीक्षा करें. अथवा शिक्षा नीतियाँ बनानेवालों का यह मानना है की अध्यापक के प्रशिक्ष्ण की अवधि को बाद्य जाना चाहिए? ऐसा क्यों होना चाहिए, तर्क दें.
6. पाठ्यचर्या, पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों के मध्य के सम्बन्ध को उदहारण देकर स्पष्ट करें अथवा क्या पुरे देश में एक पाठ्यक्रम का होना सही है? क्यों या क्यों नहीं? नीतियों का उल्लेक्ष करते हुए इस विषय में तर्क प्रस्तुत करें
7. नई शैक्षिक नीतियों के आधार पर परीक्षा की प्रणाली में क्या बदलाव हुए है? चर्चा करें. अथवा आधुनिक नीतियों का परीक्षा के विषय में क्या मत है? इसका विश्लेषण करें.
8. आपके अनुसार, आज की परीक्षा व्यवस्था में कौन कौन से नीतिगत सुधार होने चाहिए? तर्क के साथ समझाएँ. अथवा पाठ्यक्रम में भाषा के स्थान को कैसे समझा गया है? आपके विद्यालय में इसे किस प्रकार लागू किया गया है?
दीर्ध-उत्तर वाले प्रश्न (न्यूनतम 350 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम 10 अंक है
9. क्या नीतियाँ सदैव अच्छी होती है लेकिन उनका क्रियान्वयन खराब होता है या फिर नीतियों में भी कई प्रकार के दोष होते है. इस विषय पर अपने मत को तर्क एवं उदाहरण सहित प्रस्तुत करें अथवा आज के समय में शिक्षक से सम्बन्धित कौन कौन से मुद्दे प्रमुख है, उनमें से किन्हीं तीन की विस्तृत चर्चा करें तथा साथ में प्रत्येक से सम्बन्धित कम से कम एक नीति की समीक्षा करे.
10. आज के पाठ्यक्रम के उदेश्यों के प्रमुख आधार क्या है और ये पहले के उद्देश्यों से किस प्रकार अलग या समान है? उदाहरण देकर समझाएँ तथा उनकी विस्तृत समीक्षा करें. अथवा आप जिस परीक्षा प्रणाली से गुजर कर आए है और आज विद्यालयों में जिस प्रकार की परीक्षा प्रणाली है, उसका तुलनात्मक विश्लेषण करे
विद्यालय की समझ व कक्षा का प्रबंधन-1
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अंतर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है.
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है.
1. बिहार के कई विद्यालयों के नामों में ‘राजकीयकृत’ शब्द से क्यों जुड़ा है? ऐसा कब से है? अथवा किन्हीं तीन प्रकार के विद्यालयों के नामों को लेकर उनका विश्लेषण करें और यह बताएं कि उनके नाम के आधार पर क्या क्या अनुमान लगाया जा सकता है?
2. बिहार के बुनियादी विद्यालय की पृष्ठभूमि के बारे में बताएँ अथवा निजी विद्यालयों के प्रति शैक्षिक नीतियों का क्या दृष्टिकोण रहा है? देश की स्वतंत्रता से अब तक उस दृष्टिकोण में क्या परिवर्तन आए है? संक्षेप में बताएँ
3. विद्यालय के भवन से उसके इतिहास के विषय में कैसे पता चलता है? उदाहरणों के माध्यम से समझाएं अथवा शिक्षा आयोग 1964 ने आगे के दशकों में शिक्षा पर राष्ट्रीय आय के कितने प्रतिशत व्यय की सिफारिश की? उसे क्यों नहीं माना जा सका?
4. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2005 ने विद्यालय भवन के संदर्भ में क्या बातें कही है? चार प्रमुख बिन्दु बताएँ अथवा बिहार पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2008 में विद्यालय भवन के संदर्भ में जो कहा गया है, उसके प्रमुख बिंदुयों को लिखें.
5. पिछले एक दशक में बिहार के शिक्षकों की स्थिति में क्या बदलाव आया है? उसकी समीक्षा करें. अथवा शिक्षा नीतियाँ बनानेवालों का यह मानना है की अध्यापक के प्रशिक्ष्ण की अवधि को बाद्य जाना चाहिए? ऐसा क्यों होना चाहिए, तर्क दें.
6. पाठ्यचर्या, पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकों के मध्य के सम्बन्ध को उदहारण देकर स्पष्ट करें अथवा क्या पुरे देश में एक पाठ्यक्रम का होना सही है? क्यों या क्यों नहीं? नीतियों का उल्लेक्ष करते हुए इस विषय में तर्क प्रस्तुत करें
7. नई शैक्षिक नीतियों के आधार पर परीक्षा की प्रणाली में क्या बदलाव हुए है? चर्चा करें. अथवा आधुनिक नीतियों का परीक्षा के विषय में क्या मत है? इसका विश्लेषण करें.
8. आपके अनुसार, आज की परीक्षा व्यवस्था में कौन कौन से नीतिगत सुधार होने चाहिए? तर्क के साथ समझाएँ. अथवा पाठ्यक्रम में भाषा के स्थान को कैसे समझा गया है? आपके विद्यालय में इसे किस प्रकार लागू किया गया है?
दीर्ध-उत्तर वाले प्रश्न (न्यूनतम 350 शब्दों में उत्तर दें)
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम 10 अंक है
9. क्या नीतियाँ सदैव अच्छी होती है लेकिन उनका क्रियान्वयन खराब होता है या फिर नीतियों में भी कई प्रकार के दोष होते है. इस विषय पर अपने मत को तर्क एवं उदाहरण सहित प्रस्तुत करें अथवा आज के समय में शिक्षक से सम्बन्धित कौन कौन से मुद्दे प्रमुख है, उनमें से किन्हीं तीन की विस्तृत चर्चा करें तथा साथ में प्रत्येक से सम्बन्धित कम से कम एक नीति की समीक्षा करे.
10. आज के पाठ्यक्रम के उदेश्यों के प्रमुख आधार क्या है और ये पहले के उद्देश्यों से किस प्रकार अलग या समान है? उदाहरण देकर समझाएँ तथा उनकी विस्तृत समीक्षा करें. अथवा आप जिस परीक्षा प्रणाली से गुजर कर आए है और आज विद्यालयों में जिस प्रकार की परीक्षा प्रणाली है, उसका तुलनात्मक विश्लेषण करे
Bihar D.El.Ed 2nd Sem Pedagogy of English Question Paper - Exam Victory
(Pedagogy of English-1)
Put a tick on the respective box after selecting the question from the options.
Otherwise, your answer may be taken as invalid.
Short-answer Type Questions.
Each question carries 5 marks.
1. Write any five words in English which are used by students of elementary level in daily life. What are the possible sources from where they have learnt those words? OR What are the errors that usually primary grade students do while reading English?
2. Today is your first class in a new school. How will you introduce yourself to students ? Write at least four sentences in English. OR What is the difference between monolingual and multilingual ? Give example.
3. How second language is different from the first language? Give example. OR What are the general aims of English language teaching?
4. Write any three types of writing tasks and give an example of each one. OR Write any five listening activities and give an example of each one.
5. How you motivate your students to read and write English ? Give two examples. OR What preparation you do for teaching English to your students ? Give two examples.
6. Make a sentence from each of the following words:
(a) Close
(b) Climb
(c) Shout
(d) Tum
(e) Bright
(f) Catch
(g) Difficult
(h) Nibble
(i) Pink
(j) Around
Direction (Q. Nos. 7 & 8): Read the following passage carefully and answer the questions: There was a farmer. He was very old. He had four sons. They always quarreled with one another. The farmer was very unhappy. He wanted to live peacefully. He tried much but without any result. Finally, he made a plan. He called all his sons. He said to them, “My dear sons! Go out and bring some sticks.” Each son brought sticks and gave them to him. The farmer made a bundle of sticks and said to them, “Dear sons, come one at a time and break the bundle.” All the sons tried, but no one could break it. The farmer then untied the bundle and gave one stick to each son and asked them to break. Each son broke his stick easily. The old farmer said, “you see unity is strength.”
(Source : Chapter – 11 Unity is Strength, Blossom Part-III)
7. What would be the purpose of including this chapter in English textbook of class III ? Write at least two purposes. OR The farmer was not happy. Why?
8. “Each son brought sticks and gave them to him” In the above sentence ‘them’ refers to and ‘him’ refers to OR “He said to them” In the above sentence ‘He’ refers to to and ‘them’ refers ·
Long-answer Type Questions.
Each question carries 10 marks.
9. Take any lesson from English textbook of elementary level and make a learning plan. OR What do you understand by a constructivist classroom ? Take any topic of English subject of elementary level and suggest strategies to teach that topic in a constructivist approach.
10. Explain about Multilingualism ? How it can be used as a resource for teaching English ? OR What are the major challenges faced by children in learning English at elementary level ? Give some real life examples of those challenges and suggest some strategies for their improvement.
पर्यावरण अध्ययन का शिक्षणशास्त्र
प्रत्येक प्रश्न संख्या के अन्तर्गत दिए गए विकल्पों में से आपने जिस प्रश्न को उत्तर देने के लिए चुना है, उसके
आगे बने बॉक्स पर निशान अवश्य लगाएँ अन्यथा आपका उत्तर अमान्य हो सकता है।
लघु-उत्तर वाले प्रश्न (लगभग 100 शब्दों में उत्तर दें)।
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 5 है ।
Q. 1. पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति की सोदाहरण चर्चा करें । अथवा पर्यावरण अध्ययन के किन्हीं दो उद्देश्यों की चर्चा पाठ्यपुस्तकों के उदाहरणों को लेते हुए कीजिए।
Q. 2. “बच्चों के पास अपने आस-पास की दुनिया से जुड़े बहत सारे अनुभव होते हैं” – इस कथन से आप सहमत हैं या असहमत ? अपने उत्तर की पुष्टि उचित उदाहरणों द्वारा कीजिए । अथवा बच्चों के अनुभव को शिक्षण का आधार क्यों बनाया जाना चाहिए ? सोदाहरण अपना तर्क प्रस्तुत करें।
Q. 3. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों से दूसरों के प्रति संवेदनशीलता जैसे मूल्यों के विकास से संबंधित तीन उदाहरण दीजिए । अथवा पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तकों में संवेदनशीलता पर विशेष जोर क्यों दिया गया है ? विश्लेषण करें ।
Q. 4. परिवेश की विविधता की समझ बच्चों में किस प्रकार विकसित होती है ? उदाहरण देकर समझाएँ । अथवा अपने परिवेश से अन्य परिवेशों की तुलना करने से बच्चों में क्या समझ विकसित होती है ? चर्चा करें । । ।
Q. 5. बच्चे सीखने की प्रक्रिया में स्वयं द्वारा निर्मित ज्ञान की बार-बार जाँच करते हैं । कुछ उदाहरणों को प्रस्तुत करें। अथवा आपके अनुसार पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में अलग-अलग शिक्षण-अधिगम विधियों का उपयोग किया जाना चाहिए या नहीं ? अपने उत्तर की तर्क द्वारा पुष्टि कीजिए ।
Q. 6. बच्चों का पर्यावरण (परिवेश) जिसमें वे रहते हैं, उनके सीखने की प्रक्रिया को किस प्रकार प्रभावित करता है ? सोदाहरण चर्चा करें । अथवा “क्षेत्र-भ्रमण को पर्यावरण अध्ययन का एक प्रभावी शिक्षण-विधि कैसे बनाया जा सकता है ? सुझाव प्रस्तुत करें।
Q. 7. कक्षागत व कक्षा के बाहर की जाने वाली गतिविधियों में किस प्रकार का अन्तर होता है ? उदाहरण देकर समझाएँ। अथवा अगर आप अपनी कक्षा में बच्चों के सीखने व समझने की क्षमता में विविधता पाते हैं तो सभी विद्यार्थियों में तालमेल बिठाने के लिए आपके क्या प्रयास होंगे?
Q. 8. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में आकलन के उद्देश्यों के अंतर्गत किन्हीं चार प्रमुख बिन्दुओं का उल्लेख करें। अथवा पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण हेतु एक शिक्षक/शिक्षिका को अपनी तैयारी कैसे करनी चाहिए ? कुछ युक्तियाँ सुझाएं।
दीर्घ-उत्तर वाले प्रश्न (न्यूनतम 350 शब्दों में उत्तर दें)।
प्रत्येक प्रश्न के लिए अधिकतम अंक 10 है।
Q. 9. पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में विद्यार्थियों के कार्यों का बहआयामी आकलन कैसे किया जा सकता है ? विभिन्न तरीकों एवं चरणों की सोदाहरण चर्चा करें । अथवा पर्यावरण अध्ययन से संबंधित कुछ संवेदनशील मुद्दों की चर्चा करें और यह भी बताएं कि संवेदनशील मुद्दों पर कक्षा में बच्चों के साथ बातचीत करते समय आप किन-किन बातों का ध्यान रखेंगे?
Q. 10. कक्षा 3 से 5 में से किसी एक कक्षा के पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यपुस्तक के एक पाठ को चुनिए । इस पाठ पर बच्चों के साथ क्या-क्या गतिविधियाँ की जा सकती हैं ? इसके लिए सीखने की योजना बनाइए । अथवा पर्यावरण अध्ययन की अच्छी कक्षा आप किसे मानेंगे तथा उसमें शिक्षक/शिक्षिका की क्या भूमिका होनी चाहिए ? विस्तार से चर्चा करें ।
Comments
Post a Comment